सुबह उठकर सिर्फ यह व्यायाम 15 मिनट कर लो बिमारी को पास भी नही आएंगी :
दोस्तों शरीर को फिट और बीमारी को ऐसे दूर रखने के लिए व्यायाम करना जरूरी है , सुबह उठकर 15 मिनट ये व्यायाम कर लो । जैसे कि जॉगिंग, रस्सी कुदना, पुश- अप, जंपिंग जैक्स ,स्क्वाटस ,प्लैट टो टच ,फलस्टर किक्स और योगासन आइये इन्हे विस्तार से समझते है।
जॉगिंग (Jogging in morning )
जॉगिंग शुरू करने से पहले वार्मअप करना है साथ ही अपनी बॉडी का सही बॉडी पोश्चर बनाकर रखने के साथ हमें हल्के-हल्के कदमों से जॉगिंग शुरू करनी है। व्यायाम या जॉगिंग में दौड़ने के बीच-बीच में पैदल चलते रहे। दोस्तों आपको ध्यान रखना है दौड़ने से पहले दौड़ते समय या दौड़ने के बाद खूब पानी पीना है। हो सके जहां तक दोस्तों आपको दौड़ने के लिए अच्छी रोशनी वाले कम आबादी या गार्डन में दौड़े। आपको दौड़ते समय शरीर में दर्द महसूस हो तो तुरंत रुक जाना है।
जॉगिंग करने के फायदे (benefits of jogging)
- जोगिंग करने से दिल की बीमारियों के साथ संक्रमणों से भी बचा जा सकता है।
- सांस लेने की समस्या कम हो जाती है।
- शरीर ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है।
- साथ ही मांसपेशियों का दर्द कम होने के साथ शरीर में ताकत बढ़ती है।
- हड्डियों को मजबूत करने के साथ फेक्चर से भी बचाता है।
- कोलेस्ट्रॉल और रक्त भी नियंत्रित रहता है।
- शरीर का रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
- और साथ ही अच्छी नींद आती है।
रस्सी कूदना (Skipping)
दोस्तों व्यायाम में रस्सी कूदना भी शरीर के लिए अच्छा रहता है। रस्सी कूदने के लिए हमेशा समतल जगह पर ही कूदना है। साथ ही रस्सी प्लास्टिक की नहीं होनी चाहिए इससे चोट लगने की संभावना रहती है। रस्सी कूदने के लिए हमेशा रस्सी को हथेलियां से नहीं उंगलियों से पकड़े। रस्सी को घूमाने के लिए कलाइयों का प्रयोग करना है पीठ सीधी रखें और सर को सामने की तरफ रख कर व्यायाम करें। हमेशा जमीन से ऊंची छलांग नहीं लगानी है। अपने पैरों को साथ रखकर घुटनों को थोड़े से मुड़े रखें। रस्सी कूदना शुरू करते समय रस्सी धीरे-धीरे घूमाना है।
रस्सी कूदने के फायदे (benefits of jumping rope)
- रस्सी कूदने से शरीर एनर्जी से भरा रहता है।
- हमारे शरीर की कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
- यह शरीर के एंडोर्फिन को बूस्ट करने में मदद करता है।
- फैट कम करता है।
- हमारे पेट की चर्बी के साथ कमर की परिधि कम करता है।
- दोस्तों यह उन लोगों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है, जो दौड़ना पसंद नहीं करते हैं।
पुश-अप्स (Push-ups)
दोस्तों पुश-अप व्यायाम का एक वेट बॉडी अच्छी एक्सरसाइज़ है. जिसे आप पीठ के बल लेटकर करते हैं . इसको करने का सही तरीका दोस्तों हाथो को सीधा और मोड़कर शरीर को हाथों से ऊपर उठाना और नीचे करनें को पुश-अप कहते हैं इससे शरीर की ऊपरी ताकत और मांसपेशियां मज़बूत होती हैं.
सबसे पहले दोस्तों, आपको प्लैंक पोजीशन में आना है। इसके बाद आपके गर्दन, पीठ और कुल्हे सीधे होने चाहिए। और हमेशा पेट की मांसपेशियों को टाइट रखकर हथेलियों को छाती के बराबर में रखना है। जब आप पुश-अप्स करते समय कोहनी 45 डिग्री से लेकर 60 डिग्री का कोण बनानी चाहिए। और इसे बार-बार करते रहना चाहिए।
पुश-अप करने के फायदे (benefits of doing push ups)
- आपके कंधे, छाती और बाजुओ को सुडौल और आकर्षक बनाता है।
- पुश-अप व्यायाम करने से महिलाओं में सैगी ब्रेस्ट को सपोर्ट मिलता है और वह शेप में आते हैं।
- हृदय संबंधित बीमारियों में फायदा मिलता है।
- मांसपेशियों की सहन शक्तियां बढ़ती है।
जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks)
जंपिंग जैक्स व्यायाम एक कार्डियो एक्सरसाइज है। इसको करने से शरीर की मांसपेशिया सुचारू रूप से चालू हो जाती है। और इसके साथ हृदय की गति और वेट लॉस करने में मदद करता है।
जंपिंग जैक करने का तरीका (how to do jumping jacks)
- सबसे पहले आपको सीधे खड़े हो जाना है।
- साथ ही अपने पैरों में थोड़ी दूरी बनानी है।
- इसके बाद दोस्तों आपके ऊपर उछलने के साथ हाथों को सिर के ऊपर उठना है,और इसको करते रहना है।
- साथ ही अपने पैरों को फैलाना है इसके बाद वापस अपनी पोजीशन में आना और अपने हाथों को नीचे लाना है। और अपने पैरों की आपस में मिलाना है।
जंपिंग जैक करने के फायदे (benefits of doing jumping jacks)
- जंपिंग जैक वजन घटाने में फायदा करता है।
- यह आपके शरीर को गतिशील और फुर्तीला बनता है।
- जंपिंग जैक हार्ट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है।
जंपिंग जैक करते समय ध्यान रखें। (Be careful while doing jumping jacks)
- जंपिंग जैक करते समय जूते सही तरीके से पहना चाहिए।
- जंपिंग जैक करने के बाद पैरों को पूरी तरह से जमीन पर रखना चाहिए।
प्लैट टो टच (Plate Toe Touch)
प्लैट टो टच व्यायाम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें दोस्तों आपको फर्श पर बैठकर अपने पैरों और बाहों को फैलाकर किया जाता है। प्लैट टो टच से गोल फिटनेस और डेली रूटीन व्यायाम के रूप में अच्छा काम करती है।
प्लैट टो टच करने के फायदे (benefits of touching the plate)
- फैट को कम करने के लिए प्लैट टो टच एक्सरसाइज से कुछ मदद मिलती है।
- आपके शरीर में कौर स्ट्रेश को बढ़ाती है।
- आपके स्वास्थ्य में सुधार करती है।
- शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने में मददगार है।
- शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है।
फंलस्टर किक्स (Funster Kicks)
फंलस्टर किक्स उन लोगों के लिए है। जो सिक्स पैक बनाना चाहते हैं। लेकिन इसको करना मुश्किल भी नहीं है। पर 20 सेकंड के बाद आपके ऐप्स में खींचाव या दर्द होना शुरू हो जाएगा।
फंलस्टर किक्स करने का तरीका (How to do Funster Kicks)
- फंलस्टर किक्स करने के लिए पहले समतल जगह पर या योग मेट बिछाकर पीठ के बल लेटना है।
- इसके बाद आपको अपने दाहिने पैर को जमीन से ऊपर उठना है। इसके बाद पीठ के निचले हिस्से को जमीन पर ही रखना है। इसके बाद बाय पैर को जमीन से कुछ इंच ऊपर उठना है।
- फिर आपको बार-बार पैरों की पोजीशन बदलकर लगातार करना है।
- इसको मुश्किल बनानें के लिए सिर को जमीन से थोड़ा ऊपर उठा सकते हैं
योगासन (Yoga Asanas)
दोस्तों व्यायाम में शरीर की मुद्राएं या आसान करने के तरीके को योगासन कहते हैं। योगासन करने से शरीर में कई फायदे होते हैं। हमारा शरीर स्वस्थ और मजबूत और लचीला बनता है। योगासन करने के लिए एक अनुभवी प्रशिक्षक के साथ शुरू कर सकते हैं।
दोस्तों,आप यह खबर भी पढ़ सकते हैं। पुणे में GBS का प्रकोप बढ़ने पर सरकारी अस्पतालो
1 thought on “सुबह उठकर सिर्फ यह व्यायाम 15 मिनट कर लो बिमारी पास भी नही आएंगी”