गर्मी में बच्चों को खिलाएं घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार – स्वाद भी जबरदस्त और सेहत भी ज़बरदस्त!

घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार बनानें का तरीका: गर्मियों का मौसम आते ही बच्चों का दिल कुछ ठंडा-ठंडा खाने का करता है। खासतौर पर जब बात आइसक्रीम की हो, तो बच्चों की आंखों में चमक आ जाती है! लेकिन हर बार बाज़ार से आइसक्रीम लाकर देना कोई समझदारी नहीं है। मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम में खूब सारे आर्टिफिशियल कलर, फ्लेवर और प्रिज़र्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो ना सिर्फ बच्चों की सेहत पर असर डालते हैं, बल्कि कई बार बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। इस लिए आप घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार बनाकर बच्चों को बीमार होने से बचा सकते हैं।

इस टेस्टी और घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार को बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री:

घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार बनानें की सामग्री में निम्नलिखित चीजों को शामिल कर सकते हैं।

  • मखाना – 1 कप यह हल्का और हेल्दी सुपरफूड बच्चों को ताकत देता है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • बादाम – आधा कप (भीगे हुए) दिमाग तेज करने वाला और याददाश्त बढ़ाने वाला बादाम आइसक्रीम को बनाएगा और भी पौष्टिक।
  • शहद – 4 चम्मच मीठास का हेल्दी विकल्प। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं।
  • मिल्क पाउडर – 1 कप इससे आइसक्रीम को क्रीमी टेक्सचर मिलेगा।
  • दूध – 1 गिलास कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत, जो बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है।
  • वेनिला एसेंस – 4-5 बूंद हल्की सी खुशबू और फ्लेवर के लिए।
  • डार्क चॉकलेट – 200 ग्राम इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
  • नारियल का तेल – 4 चम्मच हेल्दी फैट्स से भरपूर, जो दिल की सेहत का ध्यान रखता है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों का बेस्ट एनर्जी ड्रिंक: बिहार का चना सत्तू, सेहत का खजाना और ठंडक का तोहफा! 

चलिए अब जानते हैं घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार बनानें  का आसान तरीका:

घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार बनाने के लिए आप कुछ इस प्रकार बना सकते हैं।

  1. शुरुआत करें ड्राई फ्रूट्स से सबसे पहले मखाने और भीगे हुए बादाम को एक कटोरी में लें और इसमें थोड़ा दूध डालकर 20 मिनट के लिए भिगो दें।
  2. अब बनाएं क्रीमी मिक्सचर भीगे हुए मखाना-बादाम को मिक्सी में डालें। इसके साथ मिल्क पाउडर, शहद और वेनिला एसेंस भी डालें। अच्छे से ब्लेंड करें जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
  3. अब करें फ्रीजिंग की तैयारी इस पेस्ट को आइसक्रीम मोल्ड में स्टिक लगाकर डालें और 10-12 घंटे के लिए फ्रीज़र में रख दें ताकि आइसक्रीम अच्छे से जम जाए।
  4. चॉकलेटी ट्विस्ट दें! एक बाउल में डार्क चॉकलेट को तोड़कर डालें और उसमें नारियल तेल मिलाएं। इसे 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें ताकि चॉकलेट मेल्ट हो जाए।
  5. अब डुबोएं आइसक्रीम को चॉकलेट में जमी हुई आइसक्रीम बार को फ्रीज़र से निकालें और चॉकलेट में डुबो दें। फिर दोबारा इसे आधे घंटे के लिए फ्रीज़र में रख दें ताकि चॉकलेट कोटिंग सेट हो जाए।
  6. तैयार है हेल्दी आइसक्रीम बार! जब चॉकलेट ठोस हो जाए तो इसे बच्चों को सर्व करें। आप खुद भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

क्या खास है इस आइसक्रीम में?

  • बिलकुल नैचुरल और बिना केमिकल्स के: घर की बनी इस आइसक्रीम में कोई भी प्रिज़र्वेटिव, कलर या केमिकल नहीं है।
  • न्यूट्रिशन से भरपूर: मखाने, बादाम, दूध, और डार्क चॉकलेट – हर चीज़ में कोई न कोई पोषण है जो बच्चों की सेहत को फायदा पहुंचाता है।
  • इम्युनिटी बूस्टर: शहद और ड्राई फ्रूट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे बच्चे गर्मी में बीमार नहीं पड़ते।
  • स्वाद ऐसा, जो कोई मना न कर पाए! चॉकलेट का टेस्ट, ड्राई फ्रूट्स की पौष्टिकता और क्रीमी टेक्सचर – इस आइसक्रीम बार को बच्चों के साथ बड़े भी खूब पसंद करेंगे।

अंत में एक सलाह माता-पिता के लिए:

घर की बनी हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार: बच्चों को हेल्दी आदतें सिखाने का सबसे अच्छा तरीका है – खुद से शुरुआत करना। अगर आप उन्हें बताएं कि बाजार की चीजों से बेहतर घर का बना खाना है, तो वे धीरे-धीरे उसी ओर आकर्षित होंगे। और जब उन्हें स्वाद के साथ सेहत भी मिले, तो कौन मना करेगा?

तो अगली बार जब बच्चे कहें – “मम्मी, कुछ ठंडा खाने का मन कर रहा है!” – तो उन्हें सरप्राइज़ दीजिए इस हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बार के साथ।

अगर चाहें तो इसमें अपने स्वाद अनुसार कटे हुए फल, किशमिश या अखरोट भी मिला सकते हैं – क्योंकि घर की चीज़ों में एक्सपेरिमेंट करने की आज़ादी सबसे बड़ी मज़ा हैं।

 


Telegram Group Join Now

Leave a Reply