mrs movie

mrs movie :

दोस्तों साल 2021 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म “द ग्रेट इंडियन किचन” का रीमिक्स किया गया है। इसमें पहले तमिल सिनेमा में भी रीमिक्स फिल्म बनाई गई है। ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ को पहले भी फैंस ने काफी प्यार दिया था। दोस्तों डायरेक्टर आरती कदव की “Mrs.” को भारत में रिलीज होने से पहले कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में बहुत पसंद किया गया है।

mrs movie

Mrs. Movie Review:

डायरेक्टर आरती कदव की फिल्म भारतीय समाज के एक आवश्यक मुद्दे को अहम संवेदनशील तरीके से ऊपर उठाती है। मे कहानी को दोबारा बनाते हुए सांस्कृतिक पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। हर पल ताजगी का एहसास कराती है। करीब डेढ़ घंटे से अधिक चलने वाली मूवी कहीं भी बोर नहीं लगती। कहानी शुरू होते ही आपकी धड़कनों के साथ-साथ चलने लग जाएगी। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मूवी में दिलचस्पी और भी बढ़ती जाती है। कहानी में आप समाज की उन जटिलताओं से टकराते हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इस मूवी की खास बात यह है। दोस्तों, लास्ट के सीन में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी हिलाकर रख देती है और सोचने पर मजबूर कर देती है। इस मूवी में बात करें कलाकारों की, तो “बेस्ट एक्ट्रेस” का खिताब जीत चुकी सान्या ने साबित कर दिया कि वह कोई भी किरदार निभाने में महारत हासिल कर चुकी है। खास बात यह है कि जब वह अपने करियर के 10 साल पूरे करने के बाद भी नई चुनौतियों से भरे किरदारों में जान डाल देती है।

mrs moviemrs movie

सही बात यह है। दोस्तों यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं एक सामाजिक संदेश भी देती है। जिसकी आज के समय में जरूरत है। दोस्तों आपको mrs movie को जरुर देखना चाहिए। दोस्तों आपका ध्यान समाज के उन मुद्दों पर जाएगा। जिन पर बात होनी चाहिए।

राइटिंग, डायरेक्स और एक्टिंग :

दोस्तों इस मूवी को महत्वपूर्ण बनाने के लिए कुछ लोगों का अहम योगदान है, जिसमें डायरेक्टर, निर्देशक, लेखक और एक्टरों का अहम योगदान है। Mrs. Movie में कुछ किरदार जैसे ससुर के किरदार में कवल जीत सिंह और पति के किरदार में निशांत दहिया ने अच्छा किरदार निभाया है। वहीं सान्या ने अपने किरदार से फिल्म को खूबसूरत बनाने का काम किया है। फिल्म को देखते-देखते आप Mrs. Movie को अपने से जोड़कर देखने लग जाओगे। दोस्तों, आपको अपने परिवार के साथ इस मूवी को ज़रूर देखना चाहिए।

mrs movie क्या सोशल मेसेज देती है?

इन दिनों दोस्तों, Mrs. Movie दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यह मूवी मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि हमारे आस-पास के लोगों की एक छवि दिखाती है। शादी करके लड़की के ससुराल जाने के बाद किस तरह से उसकी भावनाओं और उसके सपनों को दबाया जाता है। किस तरह से उसकी आज़ादी को धीरे-धीरे घर की चारदीवारी में दबाया जाता है। यह सब देखकर हर कोई अपने आस-पास देखने पर मजबूर हो जाता है।

दोस्तों जरूरी नहीं की सभी औरतों के साथ ऐसा होता है। मगर दोस्तों हम सभी ने समाज में ऐसे दृश्य देखे होंगे। जहां हर बेटी, बहन और पत्नी होने के चलते उनको अपने सपनों के पीछे धकेला जाता है। Mrs movie इसी सच्चाई को दिखाती है। जो शायद आपके मन में कुछ सवाल उठा देती है।

Mrs movie कहां देखें ?

अगर आप इस हफ्ते आप घर पर हैं। तो आप इस मूवी को परिवार के साथ Zee 5 पर देख सकते हैं।


Telegram Group Join Now

Leave a Reply