भारत में कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय?
भारत में दोस्तों 2025 में कैंसर की वृद्धि एक चिंता का विषय है। जिसका मुख्य कारण आजकल के खानपान में बदलाव तंबाकू, शराब और धूम्रपान का बढ़ता सेवन इसके प्रमुख कारण है भारत में दोस्तों कैसर शुरुआती लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इससे बाद में इलाज में देरी हो जाती है।
दोस्तों आजकल कैंसर की बढ़ती संख्या केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि समाज, परिवार और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है आइए इसको विस्तार से समझते हैं।
कैंसर के बढ़ते मामलों में भारत में जरूरी कदम:
दोस्तों जागरूकता बढ़ाना हमारा पहला कदम होना चाहिए। लोगों को इस बीमारी के लक्षणों का कारण और बचाव के बारे में जागरूक करना चाहिए। सरकारी भवनों और स्कूल कॉलेजों में कैंसर के बारे में जानकारी देने वाले कार्यक्रम के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा सकता है।
स्क्रीनिंग और जांच कैंसर के पहचान के लिए महत्वपूर्ण है। भारत में स्क्रीनिंग की जांच की सुविधा को बढ़ाना खासकर उन जगहों पर जहां कैंसर के मामले अधिक हो। इसके साथ भारत में तंबाकू, शराब और धूम्रपान इन पर कड़ा नियंत्रण लगाने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाना और उनका पालन करवाना होगा। इनकी बिक्री और उत्पादन पर पाबंदी लगानी होगी। कैंसर के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना होगा। इसके इलाज के शोध नए उपचार और दवाइयां पर शोध बनाना होगा।
भारत में बढ़ते कैंसर के मामलों में सरकार की योजना:
भारत में कैंसर के मामलों की वृद्धि को देखते हुए कई महत्वपूर्ण योजना चल रही है। इसमें में से एक आयुष्मान भारत योजना इस योजना के अंतर्गत इसके इलाज को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक कमजोर वर्गों को उच्च गुण वाला कैंसर का इलाज दिया जा सके।
इसके अलावा इसके स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियानों का राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है इससे लोगों में जागरूकता को बढ़ाया जा रहा है। इसमें लोगों को इसका कारण,उपचार और शुरुआती लक्षणों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
प्रिवेंशन पर भी सरकार ज़ोर दे रही है जिससे तंबाकू और शराब के सेवन पर कठोर कानून बना रही है। तंबाकू उत्पादन पर विशेष टैक्स और प्रचार पर प्रतिबंध लगा रही है। इन सब का उद्देश्य इसके बढ़ते मामलों को रोकना है।
कैंसर के मामलों की संख्या ?
भारत में हर साल इसके के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है इसमें 2025 में बढ़ते मामलों के कुछ मुख्य कारण इस प्रकार है
- खराब वातावरण
- बिगड़ी लाइफस्टाइल भी इसका कारण है।
- अनहेल्दी खान पान
- आजकल तंबाकू और शराब का बढ़ता सेवन
- इनके साथ प्रोसेस्ड फूड
- खाने में पोषक तत्वों की कमी
- लोगों में जागरूकता की कमी
- समय पर इलाज नहीं करना।
World Cancer Day 2025 फरवरी 2024 तक भारत में 14 लाख से ज्यादा इसके के मामले सामने आ चुके हैं। यह संख्या 2025 तक 14 लाख से बढ़कर 15 लाख तक पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है।