ranveer allabadia

ranveer allabadia  मामले के बारे में जानकारी जान कर हैरान हो जाएंगे:

यूट्यूबर और पॉडकास्टर ranveer allabadia जिन्हें लोग बीयर बाइसेप्स के नाम से जानते हैं आजकल वह एक बड़े विवाद में फंसे हुए हैं। यह सब दोस्तों, उन्हें एक सवाल पूछा गया था इंडियाज गॉट लेंटेट के एपिसोड में। इस एपिसोड में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और भी मेहमान थे।रणवीर अल्लाह बादियां का एक सवाल उन्हें विवादों में डाल दिया है जिसमें कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

ranveer allabadia

इसके बाद मामला और भी बढ़ गया। ranveer allabadia  और शो से जुड़े अन्य लोगों पर FIR दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस के साथ-साथ महिला आयोग (NCW) से मामले की कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही अश्लीलता फैलाने के आरोप में गुवाहाटी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस पर दोस्तों ranveer allabadia  ने सभी से सोशल मीडिया पर माफी मांगी है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे। ऐसा भी कहा गया है।

इंडियाज गॉट लेंटेट शो पहले भी विवादों में रह चुका है ।पहले भी इसके कुछ एपिसोड्स में संवेदनशील और आपत्तिजनक शब्दों की वजह से विवादों में रह चुका है। इस घटना ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। क्या कॉमेडी की आड़ में शब्दों की सीमा पार करना सही है। कंटेंट क्रिएटर की क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए।

बीयर बाइसेप्स चैनल पर विवादों का असर:

 ranveer allabadia यूट्यूब पर बीयर बाइसेप्स चैनल बनाकर 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी, जो युजस के बीच काफी पॉपुलर हुआ। इस चैनल पर शुरुआत में उन्होंने फिटनेस, लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़े वीडियो शेयर करते थे। बाद में धीरे-धीरे ranveer allabadia  ने मेंटल हेल्थ, ग्रूमिंग, पर्सनल डेवलपमेंट और मेंस फैशन से जुड़ी जानकारी शेयर करना शुरू किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना ने उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया है। इस घटना के बाद ranveer allabadia  के चैनल पर 7 लाख सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं।

ranveer allabadia विवाद पर मुंबई पुलिस की कार्यवाही :

दोस्तों इंडियाज गॉट लेंटेट शो का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन को एक बार फिर से नोटिस भेजा है। हालांकि इस समय उन्होंने थोड़ा और समय मांगा है। क्योंकि वह अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। इसलिए थोड़ा और समय मांग रहे हैं।

साथ ही महाराष्ट्र साइबर सेल इस पर जांच कर रही है। जिसमें कई मशहूर कंटेंट क्रिएटरस का नाम शामिल है जैसे की ranveer allabadia , अपूर्वा माखीजा, आशीष चंचलानी और जसप्रीत सिंह।

इस विवाद में मुंबई पुलिस ने 7 लोगों का बयान दर्ज किए हैं, जिनमें अपूर्वा माखीजा का भी नाम शामिल है। ranveer allabadia ने जब शो में आपत्तिजनक सवाल पूछा तो यह विवाद बढ़क उठा। जिसके कारण कई FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

इस विवाद की गंभीरता को देखते हुए असम पुलिस ने भी जांच के लिए एक टीम मुंबई भेज दी है। साथ ही गुवाहाटी पुलिस ने भी ranveer allabadia  के साथ चार और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इसके अलावा साइबर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ranveer allabadia के साथ अन्य चार लोगों के साथ शो के निर्माता को 17 फरवरी को दिल्ली में पेश होने का समय दिया है।

जैसे-जैसे मामला बढ़ता जा रहा है। मामला और भी गहरा होता जा रहा है।अब देखना यह होगा की जांच में क्या-क्या खुलासे हो रहे हैं। और मामला किस दिशा में जा रहा है।

विवाद की जांच में असम पुलिस मुंबई में :

इस मामले से जुड़ी जांच के लिए असम पुलिस की टीम बुधवार को मुंबई पहुंची। यह कदम जब उठाया गया जब गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर इस शो पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों पर चर्चा की गई के आरोप में इनके खिलाफ FIR दर्ज की। असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इंडियाज गॉट टैलेंट के जजों के खिलाफ जांच के लिए टीम को मुंबई भेजा गया है। यह जांच खासकर ranveer allabadia और अन्य लोगों के विवादित बातों के बाद की जा रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में लेटेस्ट न्यूज 


Telegram Group Join Now

Leave a Reply