Site icon thar news 11.com

मनोज कुमार का निधन: देशभक्ति की मिसाल, सिनेमा का चमकता सितारा हमेशा के लिए रुख़सत

मनोज कुमार

मनोज कुमार

मनोज कुमार का निधन: दोस्तों, फिल्मी दुनिया से एक बुरी खबर बाहर निकाल कर आ रही है कि फिल्मी दुनिया को तीन दशकों में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले मशहूर अभिनेता मनोज कुमार अब इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं। दोस्तों, भारत कुमार कहे जाने वाले मनोज कुमार 87 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वह कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई में स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे।

दोस्तों, जब तक बड़े पर्दे पर काम किया, तब तक उन्होंने जनता के दिलों पर राज किया। उनका यूं चला जाना बड़ी क्षति है। उनके जाने से फिल्मी दुनिया को एक बड़ा झटका लगा है। भले ही उनकी फिल्में दो दशक पहले आखिरी फिल्म क्यों ना हो, फिर भी उनका यूं चले जाना फिल्मी दुनिया के लिए बड़ा झटका है, लेकिन उनकी फिल्मों का असर हमेशा दर्शकों के दिल में रहेगा।

मनोज कुमार को भारत कुमार क्यों कहा जाता था?

दोस्तों, मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ था। उनका असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। अगर बात करें भारत कुमार कहने की, तो उन्हें देशभक्ति फिल्मों में काफी ज्यादा पहचान मिली। इसी कारण उन्हें भारत कुमार कहा जाता था।

मनोज कुमार को कौन-कौन से सम्मान और पुरस्कार मिले?

भारतीय सिनेमा में अपने शानदार सहयोग के लिए मनोज कुमार को कई अवार्ड मिल चुके हैं। अगर बात करें उनके अवार्ड की, तो उन्हें 1992 में भारत सरकार ने पद्म श्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इनके अलावा, उन्हें 7 और फिल्मफेयर अवार्ड भी मिले, जिनमें 1968 में ‘उपकार’ के लिए बेस्ट फिल्म अवार्ड शामिल है। उन्हें एक नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मनोज कुमार के निधन का कारण

दोस्तों, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज कुमार का निधन शुक्रवार की सुबह हुआ है। उन्हें दिल से जुड़ी हुई बीमारी की वजह से कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दोस्तों, अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के मुताबिक, निधन का दूसरा कारण डीकपेसेटेड लीवर सिरोसिस है।

Manoj Kumar Net Worth

अगर बात करें उनकी  संपत्ति को लेकर तो कोई आधिकारिक सार्वजनिक आंकड़ा नहीं है। लेकिन सेलिब्रिटी नेटवर्क जैसी वेबसाइट के अनुसार Manoj Kumar की नेट वर्थ लगभग 170 करोड़ रुपये थी. दोस्तों, यह संपत्ति उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर के द्वारा कमाई है। इनके अलावा, उन्होंने ने रियल एस्टेट में भी निवेश किया था, जिसने उनकी संपत्ति को बढ़ाने में योगदान किया।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर और पैशन का कैरियर 1957 में शुरुआत की थी। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्म क्रांति को बनाने के लिए उन्होंने अपना जुहू का प्लांट और दिल्ली का बंगला भी तक भेज दिया था, जो उनकी फिल्मों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस फिल्म ने लगभग 16 करोड रुपए की कमाई की थी.

मनोज कुमार की हिट फिल्में

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस पहुंची जस्टिस यशवंत वर्मा के घर, जले हुए नोटों वाली जगह को किया सील!

Exit mobile version